फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipality is making roads in deserted fields, city population is living in potholes

Farrukhabad News: पालिका सुनसान खेतों में बना रही सड़कें, गड्ढों में शहर की आबादी

Wed, 23 Jul 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipality is making roads in deserted fields, city population is living in potholes
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में अजब-गजब खेल चल रहे हैं। अपनों के सुनसान खेतों में प्लाटिंग में अच्छी रकम मिलने की फिराक में सरकारी धन से सड़कें बनवाई जा रहीं हैं। दूसरी ओर शहर की आबादी मुख्यमार्ग से लेकर गलियों तक में कच्ची और गड्ढायुक्त सड़कों के बीच रहने को मजबूर है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से लेकर आमजन तक को पालिका की लापरवाही के चलते मुसीबत भरी डगर से रोज गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 अवंतीनगर के मोहल्ला गढ़ी शाकिर अली के बड़े भूभाग में खेत बने हैं। यहां पालिका के जिम्मेदारों के कुछ मुंह लगे लोगों ने खेत खरीदे हैं। उन्होंने इन खेतों में प्लाटिंग करना शुरू कर दिया। मगर कई सालों बाद भी वहां तक पहुंचने का सही रास्ता न होने से खरीदार नहीं पहुंच रहे। अब पालिका से सेटिंग करके 9.50 लाख रुपये में मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। यह सड़क टोना वाले मंदिर को जाने वाले मार्ग से खेतों में बनी शेरा नवाब वाली मस्जिद की ओर जाती है।
विज्ञापन

रविवार को यहां दक्षिण दिशा में जेसीबी से नींव खोदाई करवाकर भरान का काम शुरू कर दिया गया। जिस स्थान पर नगर पालिका सड़क बनवा रही है, वहां आसपास एक भी आवास नहीं हैं। खेतों की सिंचाई के लिए दो नलकूप लगे हैं फिर भी पालिका खासी मेहरबान है। दूसरी ओर टाउन हाल से बीबीगंज होकर गुरुगांव देवी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, काली देवी मंदिर के अलावा कायमगंज, शमसाबाद, नवाबगंज आदि क्षेत्रों से हजारों लोगों का पैदल, बाइक से आना-जाना होता है। यहां मुख्यमार्ग पर बड़े भूभाग में बड़ा जलभराव है। आसपास की नालियों का पानी बीच सड़क पर भरा है। मंदिर आने-जाने वाले भक्त पैदल गंदगी से होकर निकलने को मजबूर हैं। इस मार्ग को उच्चीकृत करके जलभराव से मुक्ति दिलाने की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तीन साल से बदहाल पड़ी रेलवे रोड
तीन साल पहले मॉडल रोड का सपना दिखाकर चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर कई तीन मंजिला मकानों व दुकानों को तोड़ा गया था। व्यापारियों को आस थी कि अब सपना साकार होगा मगर अभी भी सिर्फ नाली ही बन सकी। सड़क बदहाली के आंसू बहा रही है। हालात ऐसे हैं कि नगर पालिका के रुपये देने के बावजूद बिजली विभाग लाइन शिफ्टिंग तक नहीं कर सका है।

--------------
पालिका के नए टैंकर से पानी की आपूर्ति
सड़क निर्माण में खर्च होने वाले पानी की आपूर्ति नगर पालिका के नए टैंकर से की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि दो दिन से टैंकर यहीं खड़ा है। नए टैंकर भी ठेकेदारों को हवाले कर दिए गए हैं।
-----------
वर्जन :::
नोट- एडीएम का वर्जन हो जाए तो सही रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed