फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal investigation pending for four years, DM upset

Farrukhabad News: चार वर्ष से लटकी नगरपालिका की जांच, डीएम खफा

Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal investigation pending for four years, DM upset
फर्रुखाबाद। नगरपालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत पर हुई जांच चार वर्ष से लटकी है। शासन से कई बार जवाब मांगा जा चुका है। जिलाधिकारी ने जांच कमेटी से कड़ी नाराजगी जताते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


नगरपालिका फर्रुखाबाद में पिछले कार्यकाल के दौरान की गई अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। इसमें विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। शासन से विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को नगरपालिका व डूडा से 10 वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की मदवार जांच कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा निरस्त किए गए टेंडर दोबारा न करने, सोडियम लाइटों को एलईडी लाइटों में परिवर्तित न करने व नगरपालिका में नियमों का पालन न करने के मामले में जांच कराकर कार्रवाई से अवगत कराने को कहा था। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग व पीडब्ल्यूडी की जांच कमेटी गठित की थी। चार वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक जांच पूरी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच कमेटी से कड़ी नाराजगी जताते हुए तीन दिन में संयुक्त जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जांच कमेटी को पत्र जारी किया गया है। कमेटी से शीघ्र ही जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। यह जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed