{"_id":"645aa1753949ce312a07cd0b","slug":"municipal-elections-district-divided-into-12-zones-and-27-sectors-farrukhabad-news-c-12-1-224521-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 12 जोन व 27 सेक्टर में बांटा गया जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 12 जोन व 27 सेक्टर में बांटा गया जनपद
Wed, 10 May 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 10 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जनपद को 12 जोन व 27 सेक्टर में बांटा गया है। 35 बैरियर व 21 पिकेट पर आज से फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसएसबी व पीएसी को लगाया गया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनपद में निकाय चुनाव के लिए 167 मतदान केंद्र व 438 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 17 अतिसंवेदनशील, 38 संवेदनशील मतदान केंंद्र है। उन मतदान केंद्रों पर एसएसबी व पीएससी की आवश्यकता के अनुसार तैनाती की जाएगी। 12 जोन व 27 सेक्टर में पूरे जनपद को बांटा गया है। 12 थाने की क्लस्टर के साथ ही पुलिस लाइन से 24 क्लस्टर तैयार की गई हैं। थाने व पुलिस लाइन की क्लस्टर टीम को तीन से चार मतदान केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि सूचना मिलने पर वह समय से मौके पर पहुंच सके। 35 बैरियर व 21 पिकेट पर बुधवार से फोर्स की तैनाती करके चेकिंग शुरू करवा दी जाएगी। चुनाव के लिए 278 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, 1160 सिपाही व दीवान, एक हजार होमगार्ड, एक कंपनी एसएसबी व पीएसी की दो कंपनी तैनात की गई हैं। मतदान के दौरान हंगामा करने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।