फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipal Chairman outdoor protest

पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal Chairman outdoor protest
शहर के विकास कार्य न कराने का आरोप लगा सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने
विज्ञापन
मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर  चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तो इस बार उनके घर के बाहर ही अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करेंगे।

सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लोहाई रोड स्थित पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा कि इस आशय के साथ हरिद्वार से गंगाजल लाकर नगर पालिका कार्यालय को पवित्र किया था कि अब पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में बेहतर विकास कार्य होंगे लेकिन मौजूदा समय में तो नगर पालिका की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है। इसकी जिम्मेदार पालिकाध्यक्ष हैं। उन्होंने सात सूत्री ज्ञापन

पालिकाध्यक्ष को सौंपकर कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक अगर मांगों के अनुसार विकास कार्य शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, गोपालबाबू पुरवार, मुन्नालाल राजपूत, राजीव यादव, दिनेशचंद्र, राजेंद्र कुमार, पप्पूलाल, पंचमलाल, राजेश पाल, किशनलाल, कल्लू शाक्य, राजाराम, कृष्णा देवी, आशाराम, ऋषभ दीक्षित, राजाराम, सवितांक दुबे, टिल्लन, खुशीराम आदि मौजूद रहे।

यह हैं मांगें
- मोहल्ला गढ़ी शाकिर अली खां में हैंडपंप लगवाने के साथ ही सड़क निर्माण।
- बरसात से पहले शहर के सभी नाले तलीझाड़ साफ हों।
- नाला मछरट्टा के पास बना पक्कापुल जाने वाले मार्ग पर बने नाले के चोक होने की समस्या का समाधान हो।

- घुमना चौराहा से नितगंजा, मदारवाड़ी चौराहा होते हुए आईटीआई तक सड़क बने।
- साहबगंज चौराहा से गंगादरवाजा तक सड़क बने।
- सधवाड़ा से लेकर अंगूरीबाग पुलिया तक जो नाली अधूरी पड़ी है उसे पूरा कराया जाए।
- नाला मछरट्टा से कादरीगेट और रेलवे स्टेशन से जसमई दरवाजा तक की सड़क का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed