{"_id":"5717d16b4f1c1b383d8b471d","slug":"municipal-area-teachers-in-the-promotion-of-the-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र के शिक्षकों की पदोन्नति में हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र के शिक्षकों की पदोन्नति में हुआ खेल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अधिसूचना जारी किए बगैर अनुबंध अध्यापकों को रेगुलर करने का मामला सामने आने पर विभाग में हड़कंप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति में खेल हुआ है। काउंसलिंग कराए बगैर बीएसए ने 20 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इसमें 11 शिक्षकों को जूनियर का सहायक अध्यापक बनाया गया और 9 शिक्षकों को प्राइमरी के हेड मास्टर पद पर तैनात किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में संचालित प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति में चल रहे खेल को बीएसए ने अंतिम रूप दिया। 20 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। इस सूची को जारी करने से पहले बीएसए ने खुली काउंसलिंग कराने की बात कहकर महिलाओं के साथ पुरुष शिक्षकों से विकल्प पत्र लेने का दावा किया था लेकिन पदोन्नति के लिए नगर क्षेत्र के शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग नहीं कराई गई।
सूची को गुपचुप तरीके से पहले ही तैयार कर लिया गया था। जारी की गई सूची में 18 अप्रैल 2016 की तारीख पड़ी है। जबकि सूची 20 अप्रैल बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया। इसमें 20 शिक्षकों की पदोन्नति की गई है। इसमें एक शिक्षक और 19 महिलाओं को पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
इसमें 30 अप्रैल तक शिक्षकों को पदोन्नति वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि ओपन काउंसलिंग नहीं कराई गई। शिक्षकों से विकल्प पत्र लिए गए थे। इसी के आधार पर कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद पदोन्नति सूची जारी की गई है।