फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mulayam Singh Yadav had heart relation with Farrukhabad

डॉ.लोहिया के चुनाव में 1963 में पहली बार फर्रुखाबाद आये थे मुलायम

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had heart relation with Farrukhabad
फर्रुखाबाद। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव वर्ष 1963 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के उपचुनाव में फर्रुखाबाद पहली बार आये थे। वर्ष 2014 के संसदीय सीट से प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव चुनाव में उन्होंने मोहम्मदाबाद के रोहिला में अंतिम बार जनसभा की थी। इसके बाद वह फर्रुखाबाद नहीं आए। जनपद से उनका दिल का नाता था।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी से वर्ष 1963 में फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ा था। तब से फर्रुखाबाद डॉ. लोहिया की कर्मभूमि बन गया। उनके चुनाव के दौरान मुलायम सिंह पहली बार फर्रुखाबाद आकर प्रस्ताव रहे स्व. श्याम प्रकाश गुप्ता के साथ जनपद का भ्रमण कर मतदान की अपील की थी।
विज्ञापन

भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने बताया कि उनके पिता स्व. श्याम प्रकाश गुप्ता से नेताजी के घरेलू संबंध रहे। वर्ष 2004 में जब मुलायम सिंह फर्रुखाबाद आए थे तब उन्होंने मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर ही रिसीव किया था। वह कई लोगों के निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरिया फील्ड में की थी जनसभा
सपा संस्थापक ने वर्ष 1997 में शहर के बजरिया फील्ड में मीटिंग की थी। इसके बाद वर्ष 1999 में चुनाव के दौरान बजरिया फील्ड में ही जनसभा को संबोधित किया था। सातनपुर मंडी में वर्ष 2005 में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नेताजी शामिल हुए थे। हर जगह कार्यकर्ता नेताजी के मुरीद रहे। एक बार मुलाकात के बाद वह अपने कार्यकर्ता को सीधे नाम लेकर ही पुकारते थे। इससे वह लोगों के और करीब रहते थे। मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मां के निधन के बाद शहर की साधना गुप्ता से शादी कर ली थी।
------------------------------------------------
कई शादियों में हुए शामिल
पूर्व विधायक की बेटी की शादी में हुए थे शामिल
शहर के मोहल्ला सेठ गली निवासी पूर्व विधायक स्व. विमल प्रसाद तिवारी की पुत्री रंजना की शादी में 19 फरवरी 1994 को मुलायम सिंह यादव भारतीय इंटर कॉलेज में शामिल हुए थे। उन दिनों वह मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आदेश तिवारी व परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। आदेश तिवारी ने बताया कि 26 अक्तूबर 2006 को उनके पिता का निधन हुआ तो जानकारी मिलते ही 10 मिनट के अंदर नेताजी का फोन आ गया था। मां की तबियत खराब होने पर नेताजी ने सैफई अस्पताल में इलाज के पूरे इंतजाम कराए थे। नेताजी को वह पिता तुल्य मानते थे।

2005 में पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी मोनिका यादव की शादी में वह परिवार के साथ शामिल हुए थे।
डॉ. जितेंद्र की शादी में शामिल हुए थे
फतेहगढ़ के मोहल्ला फूस बंगला निवासी बाबूसिंह यादव के भी सपा संस्थापक से पारिवारिक संबंध रहे। उनके बेटे आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की वर्ष 2002 में हुई शादी में मुलायम सिंह यादव शामिल हुए थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के एक होटल में डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed