{"_id":"663faf7e39564cc3e5028197","slug":"mukesh-showed-his-strength-by-taking-out-a-road-show-farrukhabad-news-c-12-knp1061-681084-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोड शो निकाल कर मुकेश ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोड शो निकाल कर मुकेश ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने शहर में रोड शो के जरिए समर्थन जुटाया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर पदाधिकारी गदगद हो गए। चारों ओर जय श्रीराम के उदघोष की गूंज रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। मुकेश ने सभी से जीत का आशीर्वाद मांगा। रोड शो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आना था, लेकिन अस्वस्थ होने वह नहीं आ सके।
शनिवार को भाजपा की ओर से चुनाव में माहौल बनाने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। पांचों विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के साथ उमड़े कार्यकर्ताओं के हुजूम ने पार्टी को अपनी ताकत का अहसास कराया। सुबह करीब 11.30 बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के खंदिया स्थित गुरुग्राम देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रोड शो शुरू हुआ।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डा. सुरभी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह, के अलावा एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता रथ रूपी वाहन पर सवार होकर चले। आगे चले रहे डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा कार्यकर्ता झूमते हुए चले।
विज्ञापन
जुलूस मऊदरवाजा, बीबीगंज, पक्कापुल, चौक, घुमना बाजार, लाल दरवाजा तिराहा होता हुआ मधुर मिलन पहुंचा। यहां पर जुलूस का समापन हो गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल रहे। दूसरे वाहन पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह, दिनेश कटियार, जिला महामंत्री डीएस राठौर सवार थे।
बाजार में पहुंचते ही जुलूस पर दोनों ओर से पुष्पवर्षा होने लगी। दुकानदारों ने भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जीत का आशीर्वाद देते हुए समर्थन दिया। जुलूस में सदर विधायक ने कहा कि अबकी बार विगत चुनाव के मुकाबले ज्यादा वोटों से जीत होगी। सुशील शाक्य ने कहा कि वोट खुलने के दौरान पता चलेगा कि शाक्य मतदाता विकास और देश के नाम पर वोट देने वाला है।
डॉ. सुरभी और नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि उनकी विधानसभाओं से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतकर आएगी। वहीं अलीगंज विधायक ने भी बड़ी जीत का दावा किया। एमएलसी व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि युवा जानता है कि उसका हित कहां पर है। रोड शो में जिला प्रभारी शिवमहेश दुबे, अनुराग जाटव, विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज, मनोज रस्तोगी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।