फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Muharram is a sad event of Islamic history, the heart cries in remembrance

Farrukhabad News: मोहर्रम इस्लामी इतिहास की दुखद घटना, याद में रोता है दिल

Fri, 27 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Muharram is a sad event of Islamic history, the heart cries in remembrance
फर्रुखाबाद। गम का महीना मोहर्रम की पहली मजलिस में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कहा कि इस्लामिक इतिहास की सबसे बड़ी घटना मोहर्रम है। यहां हजरत फातिमा को भी याद किया गया। मोहर्रम की घटना जब याद आती है, तो दिल रो पड़ता है।
विज्ञापन

गुरुवार को चांद का दीदार ही गम का महीना मोहर्रम शुरू हो गया। पहली मजलिस हजरत फातिमा की याद में बूरा वाली गली में की गई। इसमें बड़ी संख्या में शिया मुस्लिम मौजूद रहे। शिया धर्मगुरू मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कहा कि मोहर्रम की पहली तारीख को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई।
विज्ञापन

इसी महीने में यजीद नाम के एक जालिम बादशाह ने पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों को कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया था। मौलाना ने बताया कि माह-ए-मोहर्रम शुरू होते ही मस्जिदों व घरों में कर्बला के शहीदों की याद में महफिल व मजलिस शुरू हो चुकी हैं। इमामबाड़ा में तैयारियां चल रही हैं। बूरावाली गली, मादारबाड़ी, घेरशामू खां, भीकमपुरा, बजरिया, मस्जिद तल्ला, असगर रोड आदि स्थानों से चांद की दो, तीन, चार, छह, सात, आठ व 10 मोहर्रम को जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed