फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MPs met flood victims

Farrukhabad News: बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद

Tue, 26 Aug 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
MPs met flood victims
फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, कायमगंज एसडीएम व तहसीलदार के साथ मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त गांवों में जाकर वास्तविक स्थिति देखी। ग्रामीणों से हालचाल लेने के साथ राहत सामग्री समय से वितरित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से तहसील अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव तेरा अकबरपुर व बहादुरपुर में 269 बाढ़ पीड़ित परिवारों राहत किट बांटी गई। जिले में कुल 162 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। तहसील सदर में 4250, कायमगंज में 12600 व अमृतपुर में 20715 राहत सामग्री के पैकेट बांटे जा चुके हैं। पांच राहत शिविरों में रह रहे 806 लोगों को भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed