{"_id":"68cda5970ffc9dc6910cfb64","slug":"mp-inaugurated-the-open-gym-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-130155-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ओपन जिम का सांसद ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ओपन जिम का सांसद ने किया लोकार्पण
Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो -17, ओपन जिम का लोकार्पण करते सांसद व डीएम।संवाद
फर्रुखाबाद। सांसद निधि से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय परिसर में 8.22 लाख रुपये से ओपन जिम की स्थापना की गई।
शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित डीआरडीए कार्यालय परिसर में बनाई गई ओपन जिम का सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लोकार्पण किया। ओपन जिम में सेहत बनाने के लिए साइकिल रोअर, राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वाकर, आर्म व्हील, चेस्ट एवं सोल्डर प्रेस उपकरण के साथ कास्ट आयरन की दो बेंच व एक सोलर लाइट लगाई गई है।
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया मिशन के तहत जिले में इसी तरह की 75 ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। मौके पर परियोजना निदेशक कपिल कुमार व डीआरडीए के कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)