फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP found expired medicines and dirt in CHC

Farrukhabad News: सीएचसी में सांसद को मिलीं एक्सपायर दवाएं और गंदगी

Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
MP found expired medicines and dirt in CHC
कायमगंज।जिले की बेपटरी स्वास्थ सेवाओं की पोल सांसद के औचक निरीक्षण में खुल गई। बुधवार को सांसद मुकेश राजपूत के कायमगंज सीएचसी निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं।दवा वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवाओं के सहारे मरीजों का इलाज किया जा रहा था।वहीं निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष के बेड पर चादरें तक नहीं मिलीं, शौचालय गंदगी से बजबजा रहे थे।
विज्ञापन


कायमगंज सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सांसद दवा वितरण कक्ष पहुंच गए। जहां कई दवाएं एक या दो माह में ही एक्सपायर होने वाली पाई गईं। कुछ दवाएं तो पूरी तरह एक्सपायर भी मिल गईं। जबकि नियम है कि तीन माह में एक्सपायर होने वाली दवाएं अलग रैक में रखी जाएं।निरीक्षण के दौरान एनएचएम के दवा कक्ष पर ताला लटका मिला और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सांसद ने फार्मासिस्ट पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन




महिला अस्पताल के डिलीवरी कक्ष के निरीक्षण में तैनात डॉक्टर मधु अग्रवाल नदारद मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर में सीएल अंकित मिला। सांसद ने कहा कि जानकारी मिली है कि डॉ. मधु अपने पति का निजी अस्पताल चला रही हैं और सरकारी अस्पताल में कभी-कभार ही आती हैं। सांसद ने 72 घंटे से पहले प्रसूताओं को घर भेजने पर भी सवाल उठाए। इसी दौरान एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की भी शिकायत मिली, जो कभी अस्पताल नहीं आती लेकिन रजिस्टर में रोजाना उपस्थिति दर्ज रहती है। बुधवार को भी वह अनुपस्थित पाई गई जबकि रजिस्टर में हाजिरी चढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद ने मौके से ही सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई और बाद में डीएम को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार के निर्देश देने की मांग की। निरीक्षण के दौरान डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार मौजूद रहे। साथ ही भाजपा के जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा, चीनी मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, रश्मि दुबे और महेंद्र राजपूत भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि कुछ कर्मचारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed