फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP also found expired medicines in Pipargaon PHC

Farrukhabad News: पिपरगांव पीएचसी में भी सांसद को मिलीं एक्सपायरी दवाएं

Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
MP also found expired medicines in Pipargaon PHC
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को सांसद ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां एक्सपायरी व नियर एक्सपायरी बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं। एएनएम एक माह से नदारद थी। बिना फार्मासिस्ट के आयुष चिकित्सक के भरोसे सेवाएं चल रही थीं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के निरीक्षण में पीएचसी पिपरगांव की भी बदहाली सामने आ गई हैं। अस्पताल में गंदगी की भरमार के साथ दवाओं का रखरखाव भी बेहद खराब मिला। सांसद ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो फार्मासिस्ट जेल अस्पताल से संबद्ध बताया गया। एएनएम लगातार एक माह से गायब चल रही है। आयुष चिकित्सक अमित गुप्ता ने सांसद को अस्पताल का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान वर्ष 2022-23 के इथामसाइलेट इंजेक्शन बड़ी मात्रा में एक्सपायर रखे थे। इसके अलावा स्टोर में रखीं कई दवाएं व इंजेक्शन अक्तूबर में एक्सपायर होने वाले हैं। देखने में ऐसा लग रहा था कि जरूरत से अधिक दवाओं की अस्पताल में आपूर्ति होने से बर्बादी हो रही है। सांसद ने वार्ड देखे तो कई जगह गंदगी की भरमार थी। एक वार्ड में कबाड़ की तरह बिना गद्दा के फोल्डिंग बेड भरे थे। सांसद ने डॉक्टर पर नाराजगी जताते हुए सुधार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण न करने के संबंध में संबंधित प्रभारी चिकित्सक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed