फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Moved to Mumbai Potato Merchants in farrukhabad

आलू व्यापारियों ने किया मुंबई का रुख

Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Moved to Mumbai Potato Merchants in farrukhabad
potato
मंदी की मार झेल रहे कच्चे आलू का कोई पुरसा हाल नहीं है। 14 दिन से भाव 400-450 पर टिका है। किसानों को मिल रहे इन भाव से बमुश्किल लागत ही निकल पा रही है। कच्चा आलू का सीजन किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। असम में यहां का आलू पिटने बाद व्यापारियों ने मुंबई का रुख किया है।      
विज्ञापन

 
आलू के शुरुआती कच्चे सीजन में किसानों को भाव 600 रुपये क्विंटल तक मिला। मौसम साफ होने की वजह से किसानों ने जमकर आलू की खोदाई की। जैसे-जैसे मंडी में आलू की आवक बढ़ती गई भाव गिरता गया। 600-650 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाले आलू का भाव 20 दिसंबर के बाद से 400-450 रुपये प्रति क्विंटल पर टिका है। 
विज्ञापन


किसानों की मानें तो दो माह तक कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें उम्मीद थी कि कच्चा सीजन कुछ लाभ देकर जाएगा, लेकिन यहां लागत निकालना भी मुश्किल पड़ गया है। किसानों की मानें तो गेहूं की फसल के लिए आलू खोदना उनकी मजबूरी है। आवक अधिक होने से आलू का कारोबार करने वाले व्यापारी भी परेशान हैं। इसका प्रमुख कारण यहां के आलू की मांग असम से नहीं हो रही है। व्यापारियों ने असम में यहां के आलू के पिटने के बाद अब मुंबई की ओर रुख किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार व गुरुवार को व्यापारियों ने मुंबई के लिए कई आलू ट्रक रवाना किए हैं। व्यापारी बंटी यादव ने बताया कि यदि मुंबई को यहां का आलू भा गया तो कुछ आस जागेगी। हालांकि भाव सस्ता होने से प्रदेश की अन्य मंडियों के साथ छत्तीसगढ़, बिहार में मजबूरन आलू भेजना पड़ रहा है, लेकिन इन मंडियों में जो लाभ होना चाहिए था वह नहीं मिल पा रहा है। आढ़ती सुधीर वर्मा ने बताया कि अब मुंबई पर ही दारोमदार टिका है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed