{"_id":"60a0136f8ebc3edca622f0c0","slug":"mout-farrukhabad-news-knp6286229116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पर दीवाल गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध पर दीवाल गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। दीवाल गिरने से वृद्ध की दब कर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थानाक्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी रामभरोसे(80) शुक्रवार शाम अपने घर पर छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे थे। तभी तेज हवा का झोंका आने से पक्की दीवाल व छप्पर गिर पड़ा। इसमें रामभरोसे दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर रामभरोसे को निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुत्र श्रीकृष्ण गांव में फेरी लगाने गया था।
सूचना पर पुत्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामभरोसे के एक पुत्र है। तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह ने बताया कि जानकारी मिली है। लेखपाल को भेज कर जांच करावा रहे हैं। यदि आंधी से दीवाल गिरी है तो दैवीय आपदा के तहत सहायता दी जाएगी।