फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mouni Amavasya devotees took dip

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mouni Amavasya devotees took dip

फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या पर सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। गंगा में डुबकी लगाकर लोगों नेे मोक्ष की कामना की। इस दौरान जगह-जगह कथा हुईं। नागा साधुओं ने गंगा में शाही स्नान किया।

विज्ञापन


मोक्ष की कामना में सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगातट पर लोगों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर प्रसाद वितरण किया। गंगा स्नान के बाद मेले में लगी दुकानों में जमकर खरीददारी की। दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले। कुछ दुकानदारों की ग्राहकों से नोकझाेंक भी हुई। पर्व होने के चलते मसेनी चौराहे से लेकर चाचूपुर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए सीओ सिटी योगेश कुमार, इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव हमराहों के साथ दोपहर तक डटे रहे। जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते दिखे। मेले की ओर उतरने वाले रास्तों पर भारी भीड़ होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को शंकराचार्य प्राचीन दंडी आश्रम से कलश यात्रा के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा मां काली का अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान भोले और मां काली के स्वरूपों में सजे कलाकारों के अभिनय को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पीछे साधुओं की टोली चल रही थी। बम-बम भोले जय शिव शंकर के उद्घोष से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो गए। शोभायात्रा में सबसे पीछे महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा में दयालु महाराज, सुखदेव आश्रम, श्यामा आश्रम, रामा आश्रम, माधवा आश्रम, मदन आश्रम, छोटे आश्रम, राजेश्वरा आश्रम, रामचंद्र आश्रम, जगदेवा आश्रम, बनवारी आश्रम, सत्यदेव आश्रम, बृजबिहारी, नवल किशोर, रमेश स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से मौनी अमावस्या पर नागा साधुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर सचिव सत्यगिरि, हनुमान गिरि, बालगिरि, अलखगिरि, रतनगिरि, मंगलगिरि, कुबेर गिरि, रघुवर गिरि, प्रेमरतन, हनुमानदास, किशनगिरि, सुरेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे। अखंड हरिनाम संकीर्तन मंडल बनकिया बम्हरौली की ओर से मेले में शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में निकली यात्रा मे ढोलताशोें की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यात्रा बंधा से होते हुए मेले की परिक्रमा कर आश्रम पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed