फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother takes daughter's body to her parents' home, commotion at cremation ground

Farrukhabad News: बेटी का शव ले मायके पहुंची मां, श्मशान घाट पर हंगामा

Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mother takes daughter's body to her parents' home, commotion at cremation ground
फोटो-7 राधिका। फाइल फोटो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव गऊ टोला निवासी सुमन अपनी 12 वर्षीय बेटी राधिका का शव लेकर रविवार को जयपुर से मायके पहुंची तो श्मशान घाट पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। बाद में पुलिस ने जांच के बाद अपनी मौजूदगी में बालिका का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


सुमन की शादी कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुरनगर निवासी मनोज से हुई थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते सुमन अपनी बेटी राधिका व अन्य बच्चों के साथ जयपुर में रह रही थी। शनिवार को खेलते समय राधिका के गले में दुपट्टे का फंदा कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव मां सुमन को सौंप दिया गया। रविवार को सुमन बेटी का शव लेकर गांव गऊ टोला पहुंची और अहमदगंज रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान पिता मनोज अपने पहली पत्नी से हुए बेटे दीपक के साथ कायमगंज पहुंच गया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। सुमन ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जयपुर पुलिस के दस्तावेज दिखाए। जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में बालिका का अंतिम संस्कार कराया गया। सुमन की बेटी राधिका अपने दो भाई सुरजीत व किशन से बड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने बालिका का पोस्टमार्टम कराया है। इससे बालिका का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed