{"_id":"61fc0fc222d99457cc23dbb3","slug":"mother-son-husband-wife-and-father-son-in-the-election-field-farrukhabad-news-knp678691780","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के मैदान में मां-बेटा, पति-पत्नी व पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के मैदान में मां-बेटा, पति-पत्नी व पिता-पुत्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनाव मैदान में उतरे सपा और भाजपा प्रत्याशियों के रिश्तेदारों ने ही उनके ताल ठोंक दी है। भोजपुर से सपा प्रत्याशी के सामने उनके पूर्व विधायक पिता और अमृतपुर के सपा प्रत्याशी के सामने पत्नी मैदान में उतर गई हैं। सदर की सपा प्रत्याशी के सामने बेटे और यहां के भाजपा प्रत्याशी के सामने पत्नी ने नामांकन भर दिया है।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने जरारी गांव के अरशद जमाल सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। अरशद के पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी कई बार सपा से विधायक रह चुके हैं। जमालुद्दीन ने बेटे के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया है।
इस सीट पर जरारी के ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से तालिब सिद्दीकी प्रत्याशी हैं। तालिब के भाई रिजवान भी निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। जमालुद्दीन और तालिब सिद्दीकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भाजपा के प्रत्याशी हैं। मेजर की पत्नी अनीता द्विवेदी ने भी सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। सपा ने महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्या को सदर से मैदान में उतारा है।
सुमन के बेटे कृष्णचंद्र मौर्य ने भी सदर सीट से पर्चा भर दिया है। वह महानदल से मैदान में हैं। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के सामने उनकी पत्नी डॉ. अनीता रंजन ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। अनीता नवाबगंज की ब्लाक प्रमुख भी हैं।