{"_id":"6330a5fd082d4b16702d5667","slug":"mother-s-cheers-will-resonate-in-temples-navratri-from-today-farrukhabad-news-knp72010765","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती के स्वागत में जुटे भक्त, दुकानें गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती के स्वागत में जुटे भक्त, दुकानें गुलजार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। माता के स्वागत के लिए रविवार को घरों, मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट पूरी कर ली गई। सोमवार से मां के जयकारों से देवालय गुंजायमान होंगे। पूजन सामग्री, वस्त्र आदि की दुकानें देर रात तक गुलजार रहीं।
शहर के प्रसिद्ध बढ़पुर माता, गुरुगांव देवी और भोलेपुर वैष्णो माता मंदिरों में झांकी सजाई गईं। देर रात तक महिलाएं, पुरुष खरीदारी करते रहे। घरों में दिन भर साफ-सफाई और तैयारियां चलती रहीं। नौ दिन उपवास कर माता की चौकी सजाने वाले साधकों में विशेष उत्साह दिखा।
ढोल-नगाड़ों के साथ माता की प्रतिमा ले गए भक्त
शहर में तमाम स्थानों पर माता की प्रतिमा स्थापित कर पंडाल सजाया जाएगा। अलग-अलग ग्रुपों में मिशन अस्पताल के बाहर पहुंचे भक्तों ने मूर्तियों की खरीदारी कर ढोल-नगाड़ों के साथ माता को पंडालों तक ले गए।