{"_id":"5b2d3e0a4f1c1b95598b58ac","slug":"mother-in-law-married-mother-in-law-pushed-her-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आई विवाहिता को सास ने धक्का देकर निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आई विवाहिता को सास ने धक्का देकर निकाला
farrukhabad
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
saas bahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद होने पर मायके गई विवाहिता शुक्रवार को भाइयों के साथ ससुराल पहुंची। उसे सास ने देहरी से धकेल दिया। इस पर बहू ने दरवाजे पर हंगामा किया। यहां भीड़ लग गई। पुलिस सास, ससुर और बहू को कोतवाली लाई। यहां दोनों पक्षों में पंचायत के बाद पुलिस ने सास और ससुर को छोड़ दिया।
जिला मैनपुरी के थाना कुरावली के अमापुर कस्बा निवासी प्रीती गुप्ता की शादी पांच साल पहले शहर कोतवाली इलाके के गंगा नगर कालोनी निवासी सुमित गुप्ता के साथ हुई थी। 21 मई को विवाद होने पर पति ने प्रीती की पिटाई कर दी। प्रीती ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद 21 जून तक समझौते का समय दिया था। प्रीती के भाइयों ने गुरुवार को ससुरालवालों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। किसी से बात नहीं हो पाई। इस पर शुक्रवार को प्रीती भाई जितेंद्र, धर्मेंद्र और रिश्तेदार रवि के साथ ससुराल पहुंची। सास उपदेश देवी ने गेट खोला। उन्होंने बहू को गेट से धकेल दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। इस पर प्रीती घर के बाहर हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस प्रीती, ससुर उमेश गुप्ता व सास को कोतवाली ले आई। ससुर के आरएसएस से जुड़े होने से विभाग प्रचारक मधुराम व भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में भी प्रीती और सास में नोकझोंक हुई। कोतवाली में हुई पंचायत में ससुर ने कहा कि पुत्र बाहर नौकरी कर रहा है। उसे 30 जून तक बुलाकर विवाद का निपटारा कर लिया जाएगा।