फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother and son attacked for protesting against serving alcohol

Farrukhabad News: शराब पिलाने का विरोध करने पर मां-बेटे पर हमला

Fri, 15 Sep 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked for protesting against serving alcohol
कमालगंज। पुत्र को शराब पिलाने का विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पुत्र को भी घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी सिया देवी ने गांव के आकाश व उसके भाई दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि बुधवार को आकाश उसके देवर शेर सिंह को बुलाकर ले गया। उसे शराब पिलाई। रात करीब 9:30 बजे वापस आने पर सास राजकुमारी ने आकाश से कहा कि मेरे लड़के को शराब क्यों पिलाते हो। इस पर आरोपी सास के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इसी बीच दीपू हंसिया लेकर आया और सास के कंधे पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए देवर शेर सिंह पर आकाश ने दीपू से हंसिया छीनकर पीठ पर हमला कर दिया। हसिया लगने से देवर व सास गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed