{"_id":"1dec58d46d5141b5ac2425652f16e496","slug":"mosque-building-facing-the-two-communities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर में मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। मामला बिगड़ता देख तीन थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। एसडीएम और सीओ ने मामला संभाला। एसडीएम ने मस्जिद के निर्माण पर रोक लगा दी। कहा कि, शासन के आदेश के बाद ही मस्जिद का निर्माण होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव बहबलपुर में आशिकमीर ने करीब 15 दिन पहले घर बनवाने के बहाने मस्जिद का निर्माण शुरू करा दिया। बुधवार को मस्जिद निर्माण की जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोग विरोध जताने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। सूचना पर सिवारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख सूचना आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
कायमगंज एसओ रूम सिंह यादव, कंपिल एसओ मनीष यादव और शमसाबाद एसओ कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार सिंह और सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार भी आ गए। एसडीएम से शिकायत की कि आशिकमीर ने मस्जिद निर्माण के नाम पर चंदा भी एकत्र किया है। आशिकमीर के पुत्र इशहाक के पास से मस्जिद निर्माण के चंदे की रसीद बुक मिली।
विज्ञापन
आशिकमीर ने भी स्वीकार किया कि मस्जिद का ही निर्माण करवा रहा है। एसडीएम ने मस्जिद के निर्माण पर रोक लगा दी। एसडीएम ने कहा कि शासन के आदेश के बगैर मस्जिद और मंदिर का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। शासन के आदेश के बाद ही मस्जिद का निर्माण होगा।
दोनों समुदाय के लोगों पर मुकदमा दर्ज
कंपिल। गांव बहबलपुर में मस्जिद निर्माण को लेकर आमने-सामने हुए दो समुदाय के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सिवारा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने दोनों पक्ष से आशिकमीर, इनके पुत्र इशहाक, मचले, मुकद्दर, पुन्ने खां, इजहार आलम, खुर्शीद, शेर मोहम्मद, कलाम, शाहरुख, जाफिर, सोबरन, पंछी कुमार, महिपाल, पातीराम, रामलड़ैते, फिरोज, रामकिशन, सत्यराम, रामसिंह, करू, साधुराम, धर्मवीर, वेदराम, शनि और अरविंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 145, 153, 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।