{"_id":"609146478ebc3e2456615d3d","slug":"more-than-80-percent-of-the-outgoing-leaders-lost-farrukhabad-news-knp6266510178","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान प्रधानों से भरोसा टूटा, सभी पदाधिकारी भी हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान प्रधानों से भरोसा टूटा, सभी पदाधिकारी भी हारे
विज्ञापन
80 फीसदी से अधिक निवर्तमान प्रधान हारे
कमालगंज। पंचायत चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक निवर्तमान प्रधान चुनाव हार गए। प्रधान संघ के पदाधिकारी भी चुनाव नहीं जीत पाए।
विकास खंड की 118 ग्राम पंचायतों में से तीन में प्रत्याशियों की मौत के कारण चुनाव स्थगित हो गया था। शेष 115 ग्राम पंचायतों में 80 प्रतिशत से भी अधिक में नए प्रधान चुनकर आए हैं।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राठौर अपनी फत्तेपुर राव साहब सीट पर बुरी तरह हारे। उन्हें करन सिंह ने 150 से अधिक मतों से पछाड़ दिया। संघ के महामंत्री अनूप कटियार अहमदपुर देवरिया की सीट नहीं बचा पाए। प्रधान संघ में सक्रिय रहने वाले अन्य प्रधानों को हार मिली है।
गांव की समस्याएं दूर कराने की बजाय ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने वाले कुछ निवर्तमान प्रधानों को जनता के समर्थन से विरोधियों ने चित कर दिया। बीडीओ के इर्द-गिर्द मंडराने, पंचायत घर व अन्य निर्माण कार्यों की ठेकेदारी करने वाले प्रधान भी बुरी तरह शिकस्त खा गए।