फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   more than 50 villges are flooded with ganga water,

50 से अधिक गांवों बाढ़ से घिरे, शाहजहांपुर मार्ग पर दो फीट पानी

Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
more than 50 villges are flooded with ganga water,
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। 50 से अधिक गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर भी दो फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 136.85 से बढ़कर 136.95 मीटर पर पहुंच गया है। ये खतरे के निशान से मात्र 15 सेंटीमीटर दूर है। नरौरा बांध से गंगा में 142 हजार तीन सौ 52 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके मंगलवार को भी जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर क्षेत्र के तीस, कमालगंज के सात, शमसाबाद के 12 और बढ़पुर ब्लाक के छह से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। शमसाबाद क्षेत्र में कई परिवारों ने सड़क किनारे डेरा डाल दिया है। शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव चौरा के पास दो फीट पानी बह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहा है। इससे दो पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। रामगंगा का जलस्तर 134.70 से घटकर 134.65 मीटर पर पर आ गया है। खो हरेली, रामनगर बैराज से रामंगगा में 3 हजार 2 सौ 83 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
अमृतपुर। गंगा का पानी अब किनारे बसे गांव के लिए आफत बन गया है। गांव सुंदरपुर में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों ने घरों से सामान निकाल कर ऊंचे स्थान के लिए पलायन कर रहे हैं। हरसिंहपुर कायस्थ गांव पूरी तरह से पानी से भरा हुआ है। यहां के ग्रामीण भी घरों में पानी भरने से ऊंचे स्थान पर पहुंच गए हैं। कई
ग्रामीण कटान के भय से मकान तोड़ रहे हैं। बनासीपुर, माखन नगला, जटपुरा, हमीरपुर, भाऊपुर चौरासी, कुतुलूपुर, जमापुर, महमदपुर गाड़िया, पट्टी बदनपुर, तीसराम की मड़ैया, ऊगरपुर, लायकपुर, जगतपुर, कंचनपुर सवलपुर, उदयपुर, रामपुर, जोगराजपुर, बमियारी, बरुआ, अमीराबाद, ईमादपुर सोमवंसी, कुबेरपुर, रतनपुर, कुसुमापुर, सैदापुर, पट्टी भरखा, जसूपुर गढ़िया, राजाराम की मड़ैया, कछुआ गाढ़ा, भुड़रा, तौफीक की मड़ैया कलक्टरगंज आदि गांव में बे बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।(संवाद)
तहसील क्षेत्र के गांव हमीरपुर में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा था। इससे ग्रामीणों पानी गांव में भरने से रोकने के लिए रात में हमीरपुर से माखन नगला को जाने वाली सड़क को काट दिया। इसके बाद पानी की तेज धार से सड़क को काफी दूर तक गई। माखन नगला, जटपुरा, फुलाह, कहिलियाई, रामप्रसाद नागला का आवागमन बंद हो गया है।
सड़क काटे जाने की जानकरी ग्रामीणों ने यूपी 112 पर पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी व लेखपाल आदिल खान ने मौके पर जाकर जानकारी ली। लेखपाल ने सड़क काटे जाने की सूचना तहसीलदार को दी है। ग्रामीण देवेंद्र, सर्वेंद्र, रमेश, जयराम, राजाराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क काट कर उनका रास्ता बंद कर दिया है। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि सड़क काटे जाने की जानकारी पर जांच कराई गई है। सड़क किसने काटी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

अमृतपुर। पीएचसी के डॉ. गौरव वर्मा, वार्ड ब्वाय राकेश कुमार के साथ गांव तौफीक की मड़ैया में जाकर बाढ़ पीड़ितों को देख कर जुकाम, बुखार के 84 मरीजों को दवा दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed