{"_id":"6616e920f87e96308c006074","slug":"more-fine-will-be-charged-for-cutting-wood-worth-lakhs-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-110238-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाखों की लकड़ी काटन में और वसूला जाएगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाखों की लकड़ी काटन में और वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन
कायमगंज। गांव बरझाला में लाखों रुपये कीमत के हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर स्थित देखी। कहा कि मामले में और जुर्माना लगाया जाएगा।
क्षेत्र में बिना अनुमति के हरे पेड़ों का कटान जोरों पर है। जब कभी शिकायत पर लकड़ी पकड़ जाए, तो वन विभाग के कर्मचारी लकड़ी कारोबारियों पर हल्का-फुल्का जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। ऐसा ही मामला गांव बरझाला के लकड़ी कटान में हुआ।
लकड़ी कारोबारियों ने वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों से सांठगांठ कर लाखों रुपये कीमत के 29 आम के पेड़ काट डाले। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की तो वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम को देखकर कारोबारी वहां से खिसक गए। टीम ने कारोबारी मुन्नालाल पर 18 हजार रुपये जुर्माना लगाकर मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को जानकारी पर वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश सिंह व रेंजर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काटे गए पेड़ों की गिनती कराई। स्थानीय अधिकारियों को लकड़ी गोलाई व लंबाई का नाप कर जुर्माना की रकम बढ़ाने के निर्देश दिए।
वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि काटी गई लकड़ी का नाप कराने को कह दिया गया है। कारोबारियों से और जुर्माना वसूला जाएगा।