फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Moneylender abducted tobacco trader for extortion

Farrukhabad News: वसूली के लिए साहूकार ने तंबाकू कारोबारी को अगवा किया

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Moneylender abducted tobacco trader for extortion
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ब्याज पर दिए रुपये की वसूली को लेकर साहूकार ने अपने साथियों की मदद से तंबाकू कारोबारी को अगवा कर लिया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे बंधक बनाकर मारपीट की। व्यापारी ने एसपी के आदेश पर 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव घसिया चिलौली निवासी अमन सक्सेना तंबाकू कारोबारी हैं। 23 माह पूर्व अमन ने साहूकार अर्पण सक्सेना से 1,40,000 रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। 14 हजार प्रति माह किस्त देते रहे। दो माह बाद अर्पण सक्सेना ने 10 प्रतिशत ब्याज देने के लिए कहा। अमन घरेलू समस्या को लेकर दो माह बाद ब्याज की रकम जमा नहीं कर सके। इसके बाद इकट्ठा 3 लाख 22 हजार रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन

अमर ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई को देर शाम वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। तभी अर्पण के साथी उसे रास्ते से पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए। मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित घर में ले जाकर बंद कर दिया। वहां पर कहा कि छोटे भाई रिंकू से रुपये मंगाओ। जब रिंकू से कहा तो भाई रिंकू चौकी पर गया। वहां पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की। तब रिंकू ने एसपी को फोन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पर अमन को साहूकार व उसके साथियों ने डंडों से पीटा। धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। व्यापारी अमन ने अर्पण सक्सेना निवासी मोहल्ला चिलांका, आकाश निवासी मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा व आकाश के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed