{"_id":"65eb6d0ace268f40de0db304","slug":"money-did-not-come-into-mnrega-account-pradhan-kept-waiting-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109145-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मनरेगा खाते में नहीं आई धनराशि, प्रधान करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मनरेगा खाते में नहीं आई धनराशि, प्रधान करते रहे इंतजार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से मनरेगा के खाते में शुक्रवार को 150 करोड़ रुपये डाले जाने की उम्मीद में प्रधान भुगतान के लिए इंतजार करते रहे। शाम तक खाते में धनराशि न आने से प्रधान मायूस हो गए। वही 11 मार्च को सामग्री मद में 450 करोड़ भेजने के आदेश हैं। मनरेगा के कार्यों में 60-40 के अनुपात में गड़बड़ी होने से प्रधानों को तगड़ा झटका लगने वाला है।
मनरेगा के कार्यों में 60 प्रतिशत धनराशि मजदूरी पर, जबकि 40 प्रतिशत धनराशि निर्माण सामग्री पर खर्च करने का नियम है। जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में इस अनुपात का ध्यान नहीं रखा गया। मनरेगा से पंचायतघर, आंगनबाड़ी केंद्र, मॉडल शॉप, सड़क आदि का प्रधानों ने निर्माण करा दिया है। इससे ब्लाॅक स्तर पर भी 60:40 का अनुपात भी गड़बड़ा गया है। शासन से मनरेगा के खाते में शुक्रवार को श्रमिक मद में 150 करोड़ डाले जाने थे। इससे भुगतान के लिए प्रधानों ने पहले ही फाइलें लगा दी थीं। शाम तक इंतजार करने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका।
ग्राम पंचायतों में नियमानुसार अनुपात का मानक सही न होने से अधिकांश प्रधानों का भुगतान लटकना तय है। डीसी मनरेगा रणजीत कुमार ने बताया कि सभी बीडीओ को 60:40 का अनुपात सही करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। शासन के निर्देश व मनरेगा के नियमानुसार ही भुगतान किया जाएगा। शुक्रवार को शासन से मनरेगा खाते में धनराशि नहीं डाली गई।