फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohammadabad Kotwal accused of indecent tax evasion

मोहम्मदाबाद कोतवाल पर अभद्रता कर भगाने का आरोप

Sat, 10 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mohammadabad Kotwal accused of indecent tax evasion
फर्रुखाबाद। सांसद, डीएम व एसपी के सामने पीड़ित ने मोहम्मदाबाद कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाया। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा समाधान दिवस पर फरियादें सुनने के लिए पहुंचे। गांव जाजपुर गोवा निवासी सावित्री देवी ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की।
एसपी ने पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। गांव तेरा गढ़िया निवासी ममता ने आरोप लगाया कि गांव के लोग दरवाजे पर फायरिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में शिकायत करने पर कोतवाल ने अभद्रता कर भगा दिया। एसपी ने इस मामले में सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार को जांच करने के आदेश दिए। गांव कटैया निवासी रावेंद्र सिंह ने एसपी को बताया कि 8 सितंबर को गांव के दबंग लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज नीबकरोरी ने उसके घर में ही दबिश देकर तलाशी ली। एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। कुल 17 शिकायतें आई थी। इसके बाद डीएम व एसपी जहानगंज थाने में पहुंचे। गांव महमूदपुर निवासी शक्करवती ने डीएम को बताया कि आठ वर्ष से ढाई बीघा जमीन को वरासत में चढ़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डीएम ने एसडीएम को फोन करके पीड़ित की जमीन चढ़वाने के आदेश दिए। गांव बंथलशाहपुर निवासी तश्नाबानो ने एसपी को गांव का ही एक युवक उसकी जमीन पर स्टे होने के बाद भी कब्जा कर रहा था। पुलिस उसके ही बेटे को ही पकड़कर ले आई। एसपी ने एसओ बलराज भाटी को बेटे को छोड़ने व मौके पर जाकर काम बंद करने के आदेेेश दिए।
फतेहगढ़ कोतवाली में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व एसडीएम सदर ने समाधान दिवस पर सुनवाई की। जय नारायण वर्मा रोड निवासी भगवान प्रकाश ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर हदबंदी की गई थी। वहां पर दीवार का निर्माण कराया था।

मोहल्ले के दबंग लोगों ने शुक्रवार रात दीवार गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया।
एसडीएम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अमृतपुर में समाधान दिवस में गांव पिथनापुर निवासी शिव प्रताप उर्फ चीनू व डब्लू ने पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
उधर कायमगंज कोतवाली में समाधान दिवस में इंस्पेक्टर जय प्रकाश पाल ने शिकायतें सुनीं। पुलिस संबंधी दो शिकायतें आईं। दोनों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed