फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Modified silencer found in bike, fined 17 thousand

Farrukhabad News: बाइक में मिला मोडिफाइड साइलेंसर, 17 हजार जुर्माना

Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Modified silencer found in bike, fined 17 thousand
फर्रुखाबाद। तेज आवाज वाले साइलेंसर और अन्य उपकरण लगाकर बाइकें दौड़ाने के मामले में अब यातायात विभाग सक्रिय है। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन ने सोमवार को रोडवेज बस अड्डा के पास 54 बाइकों की चेकिंग की।
विज्ञापन

उन्हें एक बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगा मिला। उसका बीमा भी वर्ष 2020 से समाप्त था। बाइक का चालान कर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन स्वामी को निर्देश दिए कि वह साइलेंसर सही करवाकर कार्यालय में निरीक्षण कराए अन्यथा आरसी निलंबित कर दी जाएगी। 18 अप्रैल को एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव ने वाहन डीलर्स, मोटर गैरेज एवं वर्कशॉप संचालकों के साथ बैठक कर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर लगाने करने वालों पर एक लाख रुपये के जुर्माना की बात कही थी। उन्होंने गैरेज का निरीक्षण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed