फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MNREGA work is zero in 78 panchayats

Farrukhabad News: 78 पंचायतों में मनरेगा कार्य शून्य

Thu, 30 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
MNREGA work is zero in 78 panchayats
कमालगंज। नये खंड विकास अधिकारी ने प्रभार लेने के बाद बुधवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। 118 ग्राम पंचायतों में से 78 में मनरेगा का काम बंद होने पर हैरानी जताई। काम शुरू कराने के लिए रोजगार सेवकों की बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी का काम संभालने के बाद पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। फार्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाली ग्रीन डाटा की 24 पंचायतों में फोन करके काम शुरू कराया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह ने कहा कि आलू की गड़ाई में जॉब कार्डधारक लगे होने से ग्राम पंचायतें अधिक शून्य हैं। इसके बावजूद लक्ष्य से ज्यादा काम दिया जा चुका।
विज्ञापन

इस पर बीडीओ ने रोजगार सेवकों की बैठक बुलाने को कहा गया। गांवों में सचिव के न बैठ पाने के मामले में रोस्टर बनाने पर विचार हुआ। पुरानी तारीख में टेंडर दिखाकर भुगतान पर वित्तीय अनियमितता में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक कार्यालय पहुंचे पंजूखिरिया निवासी कंचन श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत के पति क्षेत्र पंचायत सदस्य शीलचंद्र राजपूत से शिकायत की कि आलू की गड़ाई के कारण मजदूर न मिलने की बात बताई जा रही। वहीं, पंजूखिरिया में दो चक रोड बनाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।

आईजीआरस भी डाली, लेकिन, एक भी चक रोड नहीं बनवाया गया। मांग की गई कि मनरेगा में इतनी अधिक पंचायतों में काम न होने के मामले में प्रधानों की बैठक बुलाकर मनरेगा को लेकर समस्या सुनी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed