फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mlc election

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटिकाओं में बंद

Fri, 04 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
mlc election
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला गुरुवार को मतपेटिकाओं में बंद हो गया। चुनाव के बाद मतपेटिकाओं को स्टांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। छह मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी के चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार, सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन और निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास है। गुरुवार को जिले के पांच मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होते ही पीठासीन अधिकारियों ने मतपेटिकाओं को अपनी देखरेख में सील कराया। इनको कलेक्ट्रेट में बनाए गए स्टांग रुम में रखवाया गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ और पुलिस बल तैनात किया गया। छह मार्च को कलेक्ट्रेट में मतगणना होगी। मतगणना के बाद प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


बूथों पर भाजपा प्रत्याशी के नहीं दिखें एजेंट
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए जिले में बनाए गए नौ बूथों में से एक बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार के एजेंट नहीं दिखाई दिए। सभी बूथों पर सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन और निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास शाक्य के एजेंट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को हेल्परों की पड़ी जरूरत
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव मेें मतदान करने के लिए कई मतदाताओं को हेल्परों की जरूरत पड़ी। जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को हेल्पर मुहैया कराए गए। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 198 मतदाताओं में से 195 ने वोट डाले। इनमें से दस मतदाताओं को हेल्परों की जरुरत पड़ी। आरओ ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए हेल्पर मुहैया कराए। ब्लाक कार्यालय पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पुष्प कुमार,सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, कोतवाल भीमसेन जावला, एसओ महिला अर्चना गौतम तैनात रही।


इन्होंने मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच की। सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन समर्थकों के साथ दोपहर को मतदान केंद्र पर पहुंचे। इन्होंने मतदान का जायजा लिया और वापस लौट गए। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल और अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी आधे घंटा रुकने के बाद बापस चले गए और अपर पुलिस अधीक्षक शाम तक मतदान केंद्र पर डटे रहे। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में 141 मतदाता थे। इन सभी ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 31 मतदाताओं ने हेल्परों की मांग की। आरओ ने मतदान करने के लिए हेल्पर मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed