फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLC assault and firing reports

एमएलसी पर मारपीट व फायरिंग की रिपोर्ट

Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
MLC assault and firing reports
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल, उनके दो समर्थकों और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला, विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला छपट्टी साहाबगंज चौराहा निवासी राहुल जैन फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे राहुल अपने साथी रवि के साथ लोहाई रोड पर एक ठेले पर भुने आलू खा रहे थे। उनका कहना है कि वहां बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल के समर्थक फुक्की गुप्ता अपने साथियों के साथ बैठे थे। चबूतरे पर बैठने को लेकर फुक्की गुप्ता से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शोरशराबा होने पर साहाबगंज चौराहा निवासी श्यामसुंदर गुप्ता और एमएलसी मनोज अग्रवाल भी आ गए। इस बीच एमएलसी और श्यामसुंदर ने भी उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह राहुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुतहट्टी से साहाबगंज की सड़क बनाए जाने के लिए एमएलसी के निवास पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया था। इसी को लेकर एमएलसी और उनके समर्थक उनसे रंजिश मानते हैं। पुलिस ने राहुल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। उन पर लगाया गया आरोप गलत है। फुक्की से राहुल के विवाद होने की जानकारी जरूर हुई थी। कोतवाल शिवमोहन ने बताया कि एमएलसी मनोज, फुक्की, श्यामसुंदर व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed