फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MLA Ajay Rai Eastern threat from mafia

विधायक अजय राय को पूर्वांचल के माफियाओं से खतरा

Thu, 08 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
MLA Ajay Rai Eastern threat from mafia
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय को पूर्वांचल के माफियाओं से खतरा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ऐसी आशंका जाहिर करते हुए जेलर से मुलाकात की। जेल के अंदर विधायक की बैरक के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में पूर्वांचल के माफिया सुभाष ठाकुर, बाहुबली पूर्व विधायक उदयभान सिंह बंद हैं। इसके अलावा अन्य कई माफिया भी सेंट्रल जेल में हैं। दो माह पहले लूट के एक मामले में पूर्वांचल के माफिया की साठगांठ की बात प्रकाश में आई थी। इस पर सेंट्रल जेल के बंदियों से पूछताछ भी की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसियों ने वाराणसी विधायक की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन


आशंका जताई है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधी कोई चाल चल सकते हैं। कांग्रेसियों ने जेलर से मिलकर उनकी बैरक के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थआ करने की मांग की है। दूसरी तरफ जेलर सुनीत सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक उदयभान सिंह और माफिया सुभाष ठाकुर की बैरक कांग्रेस विधायक की बैरक से काफी दूर है। फिर भी विधायक अजय राय की बैरक के आसपास निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से मिले प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने गुरुवार सुबह 7.30 बजे सेंट्रल जेल में बनारस विधायक अजय राय से मुलाकात की। इस दौरान विधायक से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इनके साथ जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डाक्टर दिनेश अगिभनहोत्री, कन्नौज जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा आदि भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बनारस में जो कुछ भी हुआ वह भाजपा एवं सपा की देन है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed