{"_id":"656a2ad1a75beb58fc057f54","slug":"missing-woman-murderedbody-found-in-field-after-eight-days-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5700-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लापता महिला की हत्या...आठ दिन बाद शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लापता महिला की हत्या...आठ दिन बाद शव खेत में मिला
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। आठ दिनों से लापता महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार रात महिला का नग्नावस्था में क्षत-विक्षत शव खेत में मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया। पुलिस ने अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।
कायमगंज के एक गांव निवासी युवक की पत्नी (44) 22 नवंबर की सुबह 10 बजे घर से कहीं चली गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। गुरुवार देर रात पुलिस को फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।
शव से बदबू आ रही थी। चेहरा जला हुआ था। पुलिस ने महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया। महिला के पति, बेटी ने नाखून की पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान की। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
रात भर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर रामौतार, एसओ शमसाबाद मामले की खोजबीन में लगे रहे। सर्विलांस से महिला के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वह खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थी। इसके बाद फैजबाग पहुंची। 22 नवंबर को ही उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया। घटनास्थल के पास पुलिस को कायमगंज के एक ज्वेलर्स का पर्स मिला। पुलिस ने सराफा से संपर्क साधा, लेकिन वह महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
हत्याकांड में एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने तीन संदिग्धों को उठाया है। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि गुमशुदगी का हत्या में मुकदमा तरमीम कर तीन लोगों को पकड़ा है। शीघ्र की घटना का खुलासा किया जाएगा।