फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing woman murdered...body found in field after eight days

Farrukhabad News: लापता महिला की हत्या...आठ दिन बाद शव खेत में मिला

Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Missing woman murdered...body found in field after eight days
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। लापता महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। आठ दिन बाद गुरुवार रात महिला का नग्नावस्था में क्षत-विक्षत शव खेत में मिला। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरा जला दिया था। पुलिस ने अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। कायमगंज के गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी (44) 22 नवंबर की सुबह 10 बजे घर से कहीं चली गईं थी। देर शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। गुरुवार देर रात पुलिस को फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन

शव से बदबू आ रही थी। चेहरा जला हुआ था। पुलिस ने महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया। महिला के पति व बेटी ने नाखून की पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान की। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

रात भर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर रामौतार, एसओ शमसाबाद मामले की खोजबीन में लगे रहे। सर्विलांस से महिला के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं। उधर, हत्याकांड में एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने तीन संदिग्धों को उठाया है। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि गुमशुदगी का हत्या में मुकदमा तरमीम कर तीन लोगों को पकड़ा है। शीघ्र की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध में महिला की हत्या की आशंका
महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि वह खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थी। इसके बाद फैजबाग पहुंची। उधर, आठ दिन पूर्व हुई हत्या के बाद शव सड़ने लगा था। हत्यारोपियों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया। घटनास्थल के पास पुलिस को कायमगंज के एक ज्वेलर्स का पर्स मिला। पुलिस ने सराफा से संपर्क साधा, लेकिन वह महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। गांव में महिला की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। मृतका के बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी। मृतका का पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बड़ा पुत्र फोटोग्राफी करता है। मृतका के एक 19 वर्षीय, 15 वर्षीय, 12 वर्षीय पुत्रियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed