फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   misdeed with woman who came to buy bangles in farrukhabad

चूड़ी खरीदने के लिए आई थी महिला से दुष्कर्म: आरोपी दुकानदार व कर्मचारी को पुलिस ने भेजा जेल, मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि

Fri, 17 Sep 2021 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला से दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
 

विज्ञापन
misdeed with woman who came to buy bangles in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला से गोदाम में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दुकानदार व कर्मचारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दो दिन पहले महिला चूड़ी खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। मेडिकल में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 15 सितंबर को मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मोहम्मद अरसलान उर्फ सोनू की लालगेट स्थित दुकान पर चूड़ी खरीदने के लिए गई थी। चूड़ी की दुकान पर मोहल्ला बजरिया निवासी कर्मचारी सारिक भी मौजूद था। सारिक चूड़िया पंसद आने पर ऊपर बने गोदाम में लेकर गया। जहां सारिक ने महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मोहम्मद अरसलान गोदाम में पहुंचा और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महिला ने घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला से दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराएदार की पत्नी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दुकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसमें बताया कि दुकान पति ने किराए पर ले रखी है। दुकान मालिक किराया लेने के लिए आया और उसने दुष्कर्म कर गाली गलौज किया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुकान मालिका का कहना है कि वह कई माह से किराए की मांग कर रहा था। इसके चलते ही उस पर आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed