फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mining lease dispute, robbery report filed against 29 including four named

Farrukhabad News: खनन पट्टे का विवाद, चार नामजद समेत 29 पर लूट की रिपोर्ट

Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mining lease dispute, robbery report filed against 29 including four named
अमृतपुर। खनन के पट्टे के विवाद के दौरान पुलिस के सामने पट्टा धारक को धमकाने का वीडियो वायरल होने के मामले में चार नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसमपुर बलीपट्टी में खनन से जुड़े मनोज यादव का पट्टा धारक दलवीर को पुलिस के सामने धमकाने और 15 मिनट में देख लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोपी असलहा भी लहराते दिखे थे। पुलिस ने पीड़ित दलवीर सिंह निवासी दातागंज जिला बदायूं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित दलवीर ने पुलिस को बताया कि उसने ग्राम आसमपुर तहसील अमृतपुर में स्थित बालू खनन के लिए पट्टा, पट्टेदार अनंतराम शाक्य निवासी ग्राम कुईयाबूट थाना मऊदरवाजा से लिया था। वह 26 अप्रैल से बालू खनन कर रहा है। दलवीर ने बताया कि सोमवार को आरोपी मनोज यादव पुत्र विजय सिंह निवासी कायमगंज तथा बबलू और अमित सिंह जो मनोज यादव का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ हरिओम निवासी बलीपट्टी 20-25 लोगों के साथ असलहे लेकर खनन क्षेत्र में आ गए। इस दौरान आरोपियों ने राइफल तानकर मौके पर मौजूद दत्तार सिंह से 30 हजार रुपये छीन लिए। 6500 रुपये चालक से छीन लिए। दलवीर ने बताया कि हमें जबरन गाड़ी में बैठा कर ले जाने की कोशिश की गई। पुलिस खनन स्थल से दो राइफल वालों को लेकर थाने गई। घटना के दौरान हमें गाड़ी में जबरन बैठाने का वीडियो भी मौजूद है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed