फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Military firing on relatives

फौजी ने रिश्तेदारों पर की फायरिंग, अफरा-तफरी

Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Military firing on relatives
घटना के संबंध में दुकानदार से जानकारी करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
फौजी ने रिश्तेदारों पर की फायरिंग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नामकरण संस्कार में दावत के वक्त एक फौजी अपनी पत्नी को पीटने लगा। बचाने आई साली को भी पीटा। बाहर कार में बैठे ससुर के बीचबचाव करने पर फायरिंग कर दी। गोलियां कार में लगीं। चौकी पुलिस ने समझौते की बात कही, तो पीड़ित एसपी के यहां पहुंच गया।
इसके बाद पुलिस ने फौजी व उसके पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी एक फौजी के आठ दिन पहले पुत्र हुआ था। शुक्रवार को उसके नामकरण की दावत में अमृतपुर निवासी ससुर सत्यभान उर्फ कल्लू अपनी तीन बेटियों के साथ आए थे।
विज्ञापन

शाम को किसी बात पर फौजी ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर विवाद चला, तो सत्यभान पत्नी, बच्चों के साथ कार से जाने लगे। तभी फौजी ने घर में मौजूद साली को पीटना शुरू कर दिया। वह चीखती हुई बाहर दौड़ी, तो सत्यभान कार से बाहर निकले। इस पर फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। घबराए सत्यभान कार में घुस गए। दो-तीन गोलियां कार में लगीं। वह कार से पांचाल घाट चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझौते की बात कही, तो सत्यभान बिफर गए। वह कार से एसपी दफ्तर जा पहुंचे। मामला बढ़ने पर चौकी प्रभारी ने फौजी और उसके पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर पिता-पुत्र हंगामा करते रहे।

सूचना के बाद सत्यभान के परिवार के लोग भी यहां पहुंचे। चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि कई फायर हुए थे। पिता-पुत्र में से किसने किए, इसकी जांच की जा रही है। समझौते की बात करने का आरोप गलत है। उन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed