{"_id":"d239324851aa17ea06da6e96bb3abdf3","slug":"message-of-love-on-valentine-s-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर रक्तदान कर दिया प्रेम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर रक्तदान कर दिया प्रेम का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर युवाओं ने रक्तदान कर अनूठी मिसाल पेश की। प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में हुए शिविर में पांच लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
शनिवार को वेलेंटाइन डे अलग-अलग तरह से मनाया गया। महिंद्रा फाइनेंस की ओर से युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन लोहिया अस्पताल में किया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार ने किया। डा. राजेश ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज में युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में आशुतोष पांडेय, राम सिंह, अरुण श्रीवास्तव, रजनेश, अमित ने रक्तदान किया। शिविर में रविंद्र, प्रशांत व अखिलेश ने पंजीकरण करवाया। शाखा प्रबंधक आशुतोष ने बताया कि गरीबों की मदद को प्रत्येक वर्ष इसी दिन शिविर लगाकर रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से पाश्चात्य सभ्यता को त्याग कर भारतीय संस्कृति के तहत जीवन जीने को युवाओं का आह्वान किया। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, संजय सक्सेना, गिरीश चंद्र, अमित, पंकज कटियार आदि मौजूद रहे।