{"_id":"5888e4054f1c1ba333cf5da7","slug":"merchant-s-wife-s-body-was-found-hanging-on-a-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर छानबीन करती पुलिस फोर्स व मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला काजम खां निवासी राजीव गुप्ता की घर के बाहर ही रेडीमेड जनरल स्टोर की दुकान है। परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह राजीव की पत्नी गुंजन गुप्ता ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार किया। इसके बाद गुंजन घर के बाथरूम में चली गई। कुछ देर बाद जब वह नहीं निकली तो उसको घरवालों ने आवाज दी।
कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो वह अंदर से बंद था। यह देख बच्चे रुक गए। आसपास के लोग भी आ गए। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि गुंजन का शव बाथम रूम के अंदर कपडे़ टांगने वाली रॉड से कपड़े के फंदे पर लटका था।
सूचना परकसबा चौकी प्रभारी राशिद अख्तर फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस पंचनामा भरने के लिए तैयारी करने लगी। तभी गुंजन के मायके की तरफ से कुछ सगे संबंधी आ गए। उनका कहा था कि गुंजन के पिता व मां जब तक नहीं आ जाते हैं, तब तक शव नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
इसी बीच इंस्पेक्टर दधिबल भी आ गए। उन्होंने पंचनामा की कार्रवाई को लेकर मायके वालों से बात की और कहा कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए। इस पर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। गुंजन के दो बच्चों में 10 वर्षीय पुत्री सिया व पंाच वर्ष का कृष्णा है। उन्होंने बताया 11 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका मायका जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर में है। माता पिता इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
कायमगंज(ब्यूरो)। कुबेरपुर में बीती 23 जनवरी को झुलसने से प्रेमवती की मौत के मामले में गुरसहायगंज (कन्नौज) निवासी पिता भगवानदीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने प्रेमवती के पति अर्जुन, ससुर रामआसरे, सास, देवर ओमवीर, करन, ननद आशा देवी व नारद व उसकी पत्नी निवासीगण कुबेरपुर कायमगंज के खिलाफ दहेज हत्या में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मायके वालों ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी आठ माह पहले हुई थी। दहेज की मांग के लिए उक्त लोग उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। उसके बाद उसे जलाकर मार डाला।
कायमगंज(ब्यूरो)। थाना कंपिल क्षेत्र के सिवारा खास गांव निवासी शकुंतला देवी पुत्री नेम सिंह ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी रोशनी पत्नी राजीव ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।