{"_id":"5d4483638ebc3e6d22783a6d","slug":"merchant-s-son-cut-the-wrist-vein-knife-in-the-neck-farrukhabad-news-knp505148433","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे ने हाथ की नस काटी व गर्दन में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बेटे ने हाथ की नस काटी व गर्दन में मारा चाकू
विज्ञापन
लोहिया में भर्ती विक्रम।
- फोटो : FARRUKHABAD
सराफा व्यापारी के बेटे ने शहर के लाल सराय स्थित एक होटल में अपने हाथ की नस काट ली व गर्दन में चाकू मार लिया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कमरे से नशीली दवा की शीशी, इंजेक्शन व चाकू बरामद हुआ है। बताया गया कि वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी सराफा व्यापारी रतन वर्मा का तीस वर्षीय बेटा विक्रम उर्फ चंकी गुुरुवार रात को शहर के लालसराय स्थित एक होटल में रुका था। सुबह उसने होटल कर्मचारी गुलाब को फोन कर कमरे में बुलाया। कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो वहां विक्रम लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा था।
उसकी गर्दन व कलाई से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने विक्रम को लोहिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने उसके कमरे से पुलिस ने नशीली दवा की एक शीशी, इंजेक्शन व खून से सना चाकू बरामद किया। बताया गया कि विक्रम नशे का आदी है। पहले भी कई बार इस तरह से नस काट कर, छत से कूदकर जान देने का प्रयास कर चुका है। सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विक्रम उर्फ चंकी वर्मा की नशे की लत से पत्नी दो वर्ष की बेटी के साथ उसे छोड़कर चली गई। विक्रम की शादी 5 वर्ष पहले कन्नौज जनपद के छिबरामऊ निवासी युवती से हुई थी। चंकी पहले से नशे का आदी था। इससे परेशान होकर करीब दो वर्ष पहले पत्नी अपने मायके चली गई।
बाद में आपसी रजामंदी से अलगाव हो गया। परिजनों ने उसे सराफे की दुकान पर बैठाया तो दुकान से रुपये निकालकर अनापशनाप खर्चे करने लगा। इससे परेशान होकर परिजनों ने दुकान से हटा दिया। पत्नी के जाने के बाद फतेहगढ़ में एक रिश्तेदार के यहां जाना आना शुरू हो गया। वहां एक दिन चाकू के हमले से घायल मिला। तब उन्होंने आरोप लगाया था कि चंकी ने उन पर हमला कर खुद को चाकू मार लिया।
इसमें रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। दो वर्ष पहले पांचाल घाट पर पुल से गंगा में कूदकर जान देने का प्रयास किया। तब वहां कुछ पुलिस कर्मियों ने बचा लिया था। एक वर्ष पहले मोहल्ला पटवन गली में एक मार्केट में हाथ की नस काटकर लेट गया था। कुछ लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक युवक कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है।