फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Memorized by offering flowers on Baba Saheb's picture

बाबा साहब के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर किया याद

Sun, 06 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Memorized by offering flowers on Baba Saheb's picture
भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद खड़े सपा नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र और प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को सपा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सभी ने उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, मंदीप यादव एडवोकेट, विवेक यादव, यूनुस अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर विनोद गौतम, सुरेश वर्मा, प्रमोद सिंह ने भी माल्यार्पण किया। इसके अलावा सुबह नौ बजे अनिल कुमार टीटू, आरएस रमन, मिर्जा इन्तिखार उल्ला बेग, प्रमोद जाटव, प्रभाकर वर्धन, चिंतामणि, एसके राना आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निर्वाण दिवस समरसता दिवस के रूप में मनाया। कांशीराम कालोनी में मुख्य अतिथि सभासद भप्पू सोनी, विक्रांत अग्निहोत्री, छात्रा प्रमुख शशि अग्रवाल, प्रशांत कटियार, आकर्ष आदि ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भप्पू सोनी ने कहा, बाबासाहेब ने कभी धर्म, जाति और संप्रदाय की बात नहीं की।

वह हर गरीब के मसीहा थे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, जिला संयोजक शिवम कुशवाह, प्रांजुल तिवारी, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अभिषेक ने किया। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र, जिला संयोजक शिवम कुशवाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में रोहित तिवारी, शिखा दीक्षित, गजेंद्र सिंह, डॉ. मधुबाला अवस्थी, सुनील कुमार, अनुराग सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed