फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Memorandum of social service organizations to SDM, demand for action

Farrukhabad News: समाजसेवी संगठनों का एसडीएम को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Feb 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Memorandum of social service organizations to SDM, demand for action
फर्रुखाबाद। मां भागीरथी की नित्य आरती करने वाले गुरुकुल संचालक आचार्य प्रदीप नारायण मिश्र पर गुरुवार रात मेला रामनगरिया में हुए जानलेवा हमले में कई संगठनों ने डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, भाजयुमो के अंकित तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के धीरज पांडेय, गंगा समग्र प्रकल्प के आदित्य दीक्षित, ब्राह्मण महासंघ के नारायण दत्त द्विवेदी, भाजपा नेता शिवम दुबे, संजय कटियार, सत्यभान झा समेत कई संगठनों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। कहा कि मेला में कुछ तथाकथित संतों ने आचार्य प्रदीप नारायण पर जानलेवा हमला किया है। हाथ टूट गया और सिर फट गया। थाने में तहरीर दी लेकिन, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में रवि बाजपेई, अभिषेक बाजपेई आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

---------
प्रसाद विक्रेता मां-बेटे को पीटा
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट निवासी चमन कठेरिया की पत्नी ऊषा ने दी तहरीर में कहा कि वह पुल के नीचे प्रसाद बेचती है। गुरुवार रात उनका पुत्र रचित (10) बड़े बेटे सचिन को दुकान पर खाना देने जा रहा था। उसको एक संत के चेले ने बाइक की टक्कर मार दी। टिफिन पास में ही एक संत के टकरा गया। इससे उसने गाली देनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में संतों के मुखिया संग 25 संत आए और मारपीट कर दुकान का सामान ले गए। बेटे सचिन को बंधक बनाकर ले गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। क्षेत्रीय दरोगा जांच कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed