फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   medical waist dumping roadside

मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे डंप

Tue, 17 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम बेलगाम हैं। यह पालिका को लाइसेंस शुल्क देने में भी कोताही
विज्ञापन
बरत रहे हैं। अराजकता का हाल यह कि मेडिकल वेस्ट को सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। यह मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र तो हासिल कर लेते हैं लेकिन फिर नियमाें को ठेंगा दिखाया जाता है।

पालिका ने शहर में 200 नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, निजी अस्पताल, एक्सरे क्लीनिक, डेंटल क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर चिन्हित किए हैं। इन्हें पालिका में पंजीयन कराने के बाद सालाना लाइसेंस शुल्क अदा करना है। अब तक 40 नर्सिंग होम ने ही यह लाइसेंस शुल्क जमा किया है। बाकी ऐसे ही चल रहे हैं। पालिका इन पर कोई कार्रवाई करने से बच रही है। बड़े हाकिम भी चुप्पी साधे हैं।

नर्सिंग होम मेडिकल वेस्ट का भी नियमानुसार निस्तारण नहीं कर रहे हैं। जिले में 77 नर्सिंग होम हैं। एक नर्सिंग होम में तकरीबन 25 किलोग्राम मेडिकल वेस्ट निकलता है। मेडिकल वेस्ट में सिरिंज, ड्रेसिंग पट्टी, यूज्ड एेंपुल, मांस जैसी चीजें शामिल हैं। इनसे संक्रमण का खतरा बना रहता है। नर्सिंग होम का मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी से कचरा उठाने का करार है।

प्रति बेड 3 रुपया क ी दर से शुल्क तय है। नर्सिंग होम संचालकाें का कहना होता है कि एजेंसी कचरा उठाने नहीं आती है। वहीं एजेंसी के जिम्मेदाराें का कहना है कि इस बावत अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। वह कहते हैं कि नर्सिंग होम्स से जो कचरा आता है, उसमें मेडिकल वेस्ट कम, घरेलू सामान बड़े पैमाने पर होता है।

कबाड़े में बिक जाता
जानकाराें की मानें तो मेडिकल वेस्ट की बिक्री में भी कमाई है। इसे इकट्ठा कर कबाड़ी के यहां बेंच दिया जाता। कचरे में से काम का सामान निकाल लिया जाता। बाकी नर्सिंग होम के बाहर फेंक दिया जाता है। इसे पालिका ले जाती है।

वसूला जाएगा लाइसेंस शुल्क
नर्सिंग होम,प्रसूति गृह, निजी अस्पताल, एक्सरे क्लीनिक, डेंटल क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर से लाइसेंस शुल्क वसूला जा रहा है। 40 संस्थाआें से लाइसेंस शुल्क लिया जा चुका है। बाकी से भी लिया जाएगा।
                                      राजकिशोर कमल, कर निरीक्षक
कभी नहीं आई कोई शिकायत
अभी तक किसी भी नर्सिंग होम ने मेडिकल वेस्ट न उठाए जाने की शिकायत नहीं की है। अक्सर नर्सिंग होम के मेडिकल वेस्ट न उठने की शिकायतें मिलती हैं। अगर कहीं समस्या है तो निराकारण कराया जाएगा।
                                           एमपी सिंह, इंचार्ज, मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी
विज्ञापन


पालिका का सालाना लाइसेंस शुक्ल
नर्सिंग होम (20 बेड)                    2000 रुपया
नर्सिंग होम (20 बेड से अधिक)    5000 रुपया
प्रसूति गृह (20 बेड)                     4000 रुपया
प्रसूति गृह (20 बेड से अधिक)     5000 रुपया
 निजी अस्पताल                             5000 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी सेंटर                              1000 रुपया
एक्सरे क्लीनिक                             2000 रुपया

डेंटल क्लीनिक                              4000 रुपया
प्राइवेट क्लीनिक                           3000 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed