{"_id":"62e02a68176738376e4ba149","slug":"medical-store-and-clinic-sealed-fraud-absconding-farrukhabad-news-knp709645924","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर व क्लीनिक सील, झोलाछाप फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर व क्लीनिक सील, झोलाछाप फरार
विज्ञापन
कमालगंज। मेडिकल स्टोर के पास बरामदे में तख्त पर मरीजों का इलाज करते हुए एक झोलाछाप का वीडियो वायरल हुआ। डीएम के आदेश पर मेडिकल स्टोर व क्लीनिक को सील कर दिया गया। झोलाछाप मौके से फरार है।
थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर में जसवंत कुमार मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मेडिकल स्टोर के पास एक झोलाछाप क्लीनिक चलाता है। बरामदे में चार तख्त डालकर उस पर मरीजों को भर्ती कर बोतल (ड्रिप) लगाई जाती है। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार को दिए। डॉ. मान सिंह, फार्मासिस्ट पवन कुमार के साथ डॉ. शोभित श्रृंगीरामपुर पहुंचे। तब तक झोलाछाप मेडिकल स्टोर व क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।
एमओआईसी ने मेडिकल स्टोर व क्लीनिक सील कर दिया। डॉ. शोभित ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप के इलाज करने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों के आदेश पर उसे सील किया गया है।