{"_id":"5fc67abd8ebc3e9bbe7148a1","slug":"medical-reimbursement-will-be-available-only-on-online-application-farrukhabad-news-knp5974272154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन पर ही मिलेगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन पर ही मिलेगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में लोहिया अस्पताल के सीएमएस व सीएमओ ने जिलाधिकारी को सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित करने के लिए पत्र लिखा है।
सरकारी विभागों में चिकित्सा अवकाश के नाम पर चलने वाले खेल पर अंकुश लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए शासन से यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।
अब चिकित्सा अवकाश के लिए सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह और सीएमओ डॉ.वंदना ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को पत्र भेजा है।
जिसमें कहा है कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए नौ सेवाएं जैसे चिकित्सा प्रतिपूर्ति, चिकित्सा प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र आदि ऑनलाइन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया जाए। ताकि कोई भी कर्मचारी ऑफलाइन आवेदन न करे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद यदि दो सप्ताह तक प्रकरण लंबित रहे तो संबंधित कर्मचारी सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति आवेदन के पैथोलॉजी व आपरेशन के पैकेज के रूप में न लिखकर अलग-अलग विवरण दें, जिसका एसजीपीजीआई की रेट लिस्ट से मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही प्रतिपूर्ति दावे को स्वीकार किया जाएगा।