फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Medical examination of bullet injured person stuck between police and two hospitals

Farrukhabad News: पुलिस व दो अस्पतालों के बीच फंसा गोली से घायल का डॉक्टरी परीक्षण

Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of bullet injured person stuck between police and two hospitals
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लादने के बाद शनिवार रात घर लौटते वक्त गोली मारकर घायल हुए किसान का डॉक्टरी परीक्षण पुलिस व दो अस्पतालों के बीच फंसा है। भाई की ओर से मुख्यमंत्री (सीएम) के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई। घायल का उपचार लोहिया अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के गांव नगला बसोला निवासी आदेश कुमार पास के ही गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लोड कर घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही अहिलकार, सत्यवीर, रामरहीस ने गाली गलौज की। विरोध करने पर अहिलकार ने गोली मारकर घायल कर दिया। सत्यवीर ने दूसरा फायर किया, मगर वह बच गया। घायल को परिजन कायमगंज सीएचसी ले गए। वहां से रेफर कर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

घायल का चार दिन बाद भी डॉक्टरी परीक्षण नहीं किया गया। भाई रामप्रकाश ने लोहिया अस्पताल के सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस ने पत्रावली मंगाकर देखा। पता चला कि कायमगंज सीएचसी से भेजे रेफर लेटर में मेडिकोलीगल हुआ अथवा नहीं इसका कोई उल्लेख ही नहीं किया गया। लिहाजा यहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं थाना पुलिस ने भी अस्पताल में भर्ती मरीज से संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खफा रामप्रकाश ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर दी। रामप्रकाश ने बताया कि शिकायत करने के कुछ ही देर बाद एक दरोगा और सिपाही ने आकर जानकारी हासिल की। इसके एक घंटे बाद थाने से भी एक सिपाही अस्पताल पहुंचा। सिपाही ने जब कायमगंज सीएचसी के डॉक्टर से बात की, तो उसे बताया गया कि थाने से मजरूबी चिट्ठी ही नहीं मिली। बहरहाल देर शाम तक डॉक्टरी परीक्षण करने पर अंतिम फैसला नहीं हो सका था।
कायमगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि उन्होंने घायल की चोटें लिखकर इलाज कर दिया था। थाने से अभी तक कोई मजरूबी चिट्ठी नहीं आई। इसीलिए मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया। इंस्पेक्टर रामौतार ने बताया कि घटना के समय से पुलिस घायल के संपर्क में है। डॉक्टरी परीक्षण हो गया है। कोई दिक्कत नहीं है।

सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि रेफर लेटर पर डॉक्टरी परीक्षण होना है अथवा नहीं, उल्लेखित नहीं है। लिहाजा यहां कुछ नहीं कर सकते थे। इलाज चल रहा है। एक्सरे के लिए भी संबंधित डॉक्टर ने लिख दिया है। पुलिस लिखवाकर लाएगी, तो यहां भी परीक्षण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed