फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   may you live for a thousand years and may each year be fifty thousand days long

तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार

Sat, 30 Jul 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
may you live for a thousand years and may each year be fifty thousand days long
बा विद्यालय कमालगंज में छात्रा का तिलक करतीं वार्डेन रंजना यादव। - फोटो : अमर उजाला
जुलाई माह के अंतिम शनिवार को जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों समेत परिषदीय विद्यालयों में जुलाई माह में जन्म लेने वाले छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। बा विद्यालय कायमगंज में छात्राओं का ब्लड भी चेक किया गया।
विज्ञापन

बा विद्यालय कमालगंज में लक्की, रिंकी, प्रगति, निराला, मोनिका, अर्चना, सलोनी, अनमबानो, वर्षा, मीनू, कीर्ती, छाया, रेखा, अंजू, काजल, स्वाती, रुचि, रेनू, रश्मि और शिवानी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया।
विज्ञापन


वहीं नवाबगंज बा विद्यालय में ज्योति, मधुबाला, कुंती, अंजू समेत कई छात्राओं का जन्म दिन मनाया गया। इसी तरह बा विद्यालय राजेपुर में खंड शिक्षाधिकारी शिवशंकर मौर्य ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का जन्मदिन मनाया। शमसाबाद में स्वाती, राधा, शिखा, आयसा, मुस्कान, शालिनी समेत 20 छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। उधर, न्याय पंचायत राजेपुर सरायमेदा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर सरायमेदा, प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में जुलाई माह में जन्में नौनिहालों का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश यादव, फूल सिंह, पुष्पलता राठौर, वीना पांडेय, कदीर अहमद, हसीन खां, रंजना यादव, रचना चौहान, स्तुति चौहान, यशश्री चौहान, माहीन, कमलेश, रचना शाक्य, अनुराधा मिश्रा, भावना गंगवार और संतोष पाठक आदि मौजूद रहे।
उधर, कायमगंज दमदमा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए लैब टैक्निशियन ब्रजेश तिवारी ने 100 छात्राओं के खून के नमूने लिए। वहीं 42 बच्चों का हीमोग्लोबिन चेक किया गया। इस दौरान लैब टैक्निशियन ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।


इसके बाद राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार 28 बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को उपहार भी दिए गए। इस मौके पर रेचन कटियार, अनुराधा मिश्रा, मंजू सिंह और अनुपम वर्मा आदि मौजूद रहे। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर में प्रधानाध्यापिका नीता शाक्य ने तनवीर, हरिओम, नफरीन, रेखा, शनि और मनीष कुमार समेत 15 बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सिंधो देवी और रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed