फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maut

मैजिक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, तीन घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
maut
गंगा स्नान करने जा रही थी पांचाल घाट, अन्य दुर्घटनाओं में चार घायल संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार एक वृद्धा की मौत हो गई तथा दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी माया देवी (55) पत्नी दयाराम शनिवार सुबह छह बजे ई-रिक्शा से पांचाल घाट गंगा स्नान करने जा रही थीं। उसी में बैठे दिल्ली से लौटे शैलेंद्र (28), उनकी पत्नी राधा (27) और डेढ़ साल का पुत्र सक्षम राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर जा रहे थे। ई-रिक्शा चांदपुर के पास पहुंचा, तो एक टाटा मैजिक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गया। इससे माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शैलेंद्र, उनकी पत्नी राधा और बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दुर्घटना करके भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। माया देवी के पुत्र सरवन ने बताया कि मां रोज की तरह गंगा स्नान को निकली थीं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर, एटा जिले के थाना मिरहची के गांव नगला श्याम निवासी रिषिकांत (25) अपनी पत्नी रेेखा (23) के साथ बाइक से शहर में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सुबह सात बजे मऊदरवाजा के हथियापुर के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इसके अलावा मैनपुरी के बिछवां निवासी अवनीश की छह साल की पुत्री मानवी बड़ी बरौन में मामा शिव कुमार राठौर के यहां आई थी। वह सुबह रोड पर निकली, तो तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मानवी और युवक घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक नवाबगंज के बघौना का बताया जा रहा है। उसका जबड़ा टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed