फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maut

मार्ग दुर्घटनाओं में सेवानिवृत्त सैनिक समेत तीन की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
maut
फोटो-- 1, 2, 3, 4, बैंक आते वक्त राजेपुर के पास डीसीएम ने मारी टक्कर, पत्नी-बेटी रो-रोकर बेहाल बरात में जाते वक्त वृद्ध की बाइक को ट्रक ने कुचला, दामाद बाल-बाल बचा संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। जिले में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सेवानिवृत्त सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्व सैनिक बैंक के काम से जिला मुख्यालय आ रहे थे, जबकि बाइक सवार एक वृद्ध किसान को बरात जाते वक्त ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। दामाद बाल-बाल बच गया। उधर, एक कार ने रोलर मिक्सर में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा रहा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अटसेनी के मजरा मिल्किया पहाड़पुर निवासी रामप्रकाश (62) खेती करते थे। वह अपने दामाद प्रवेश कुमार के साथ बाइक से पोपीनगला, अलीगंज (एटा) से सुलखनापुर बरात में शामिल होने सोमवार रात जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह इटावा-बरेली राजमार्ग पर सकवाई-गैसिंगपुर के बीच पहुंचे, तभी पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार रामप्रकाश को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद प्रवेश बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। उनके मामूली चोटें आईं। पुलिस ने रामप्रकाश के शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दामाद की पट्टी कराई। रामप्रकाश के एक पुत्र सरवन सिंह और तीन पुत्रियां हैं। प्रवेश हेलमेट लगाए थे। राजेपुर प्रतिनिधि अनुसार अमृतपुर थाने के गांव बलीपट्टी रानीगांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मनीराम (55) सुबह साढ़े नौ बजे बाइक से फर्रुखाबाद शहर में बैंक में काम से जा रहे थे। राजेपुर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पत्नी माया देवी, पुत्री सरस्वती समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मनीराम के पुत्र नहीं है। उनके दो भाई सत्यपाल और शिशुपाल भी बेहाल थे। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। संकिसा प्रतिनिधि के अनुसार जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव फाजिलगंज निवासी गुलजार शाक्य पुत्र लालवीर अपने पड़ोसी गांव अमेरा से बरात में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के किसी गांव में जा रहा था। सोमवार देर रात कार जब नगला मटीला के पास पहुंची, तो सड़क किनारे खड़े रोलर मिक्सर में टक्कर मार दी। इससे गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मैनपुरी ले गए। वहां गुलजार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी प्रकाश का पुत्र रामू (30) शमसाबाद थाने के गांव मुरैटी निवासी अपने मामा के पुत्र की शादी में गया था। वह बाइक से मंगलवार सुबह मुरैटी जा रहा था कि शुकुुरुल्लाहपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक बरौन सीएचसी में खड़ी कर दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed