फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maut,wine,jaanch

बड़ी मात्रा में कई सालों से बन रही शराब

Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
maut,wine,jaanch
मोनू के पिता कोतवाल सिंह से पूछताछ करते मंडलायुक्त व एडीजी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। मिलावटी शराब पीने से पशु व्यापारी, ठेकेदार सहित तीन की मौत के मामले में पुलिस ने दुकान मालिक, सेल्समैन व गोदाम प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सेल्समैन सहित ठेका
विज्ञापन

मालिक को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि मृतक ठेकेदार के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला गीतापुरम कालोनी निवासी विपिन सिंह ने जहानगंज थाना क्षेत्र
के गांव भोजापुर निवासी भरतामऊ अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्समैन श्यामपाल, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास कन्हैया निवासी ठेका मालिक विनोद कुमार पाल, जनपद वाराणसी थाना चोलापुर के गांव बसांव निवासी गोदाम प्रभारी महेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि वह तीन मार्च को
विज्ञापन

अपने ठेकेदार पिता ओमवीर के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अहिमालापुुर निवासी पशु व्यापारी जितेंद्र से गाय खरीदने के संबंध में उनके घर गए थे।
वहां जितेंद्र के साथ उनका पड़ोसी दिव्यांग मोनू भी मौजूद था। चारों लोग भरतामऊ स्थित अंग्रेजी शराब की
दुकान पर पहुंचे। विपिन ने सेल्समैन श्यामपाल से शराब मांगी तो उसने सस्ती शराब पकड़ा दी। विपिन ने अच्छी शराब देने के लिए कहा तो श्यामपाल झगड़ने लगा। तभी दुकान मालिक विनोद कुमार पाल, गोदाम प्रभारी महेश
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह भी वहां आ गए। दोनों ने सेल्समैन से अच्छी शराब देने को कहा, इस पर सेल्समैन ने इंपीरियल ब्लू की एक हॉफ व एक क्वाटर दे दिया। जितेंद्र के घर आकर पिता सहित मोनू ने आलू चटनी के साथ शराब पी। हाफ बोतल
से थोड़ी सी शराब पीते ही तीनों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है।
फर्रुखाबाद। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस पर विसरा सुरक्षित किया गया। तीनों के शराब पीने की पुष्टि जरूर हुई है। मिलावटी शराब से ही तीनों के आंतरिक अंगों का खराब होना भी पाया गया।
गुरुवार रात ही पुलिस ने पशु व्यापारी जितेंद्र, ठेकेदार ओमवीर, दिव्यांग मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने पैनल से पोस्टमार्टम करने के लिए डॉ. सोमेश अग्निहोत्री, डॉ. अमित
अग्रवाल व डॉ. बृजेंद्र सहित फार्मासिस्ट सूरज की कर्मचारियों के साथ ड्यूटी लगाई। देर रात दो बजे के बाद शवों का पोस्टमार्टम शुुुरू कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई। तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विसरा को सुरक्षित रख जांच के लिए भेजने को डॉक्टर ने मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद व दरोगा अशोक कुमार से जार व स्प्रिट उपलब्ध कराने की बात कही। कोतवाल काफी देर तक नहीं लौटे, डॉक्टर सुबह
चार बजे बाहर निकले तो उनकी दरोगा से जार न लाने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद डॉक्टर भी वहां से चले गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य कुमार राठौर ने आवास विकास जाकर एक दुकान खुलवाई और जार व

स्प्रिट लेकर आए, लेकिन डॉक्टर के न होने से विसरा को रखने की प्रकिया शुरू नहीं हो सकी। कर्मचारी कन्हैयालाल ने सीएमओ से बात की। इसके बाद डॉक्टर पहुंचे और जार में विसरा को रखकर सुरक्षित किया गया। साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम से तीनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed